रांची। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए सोमवार से कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में सप्ताहव्यापी विशेष ब्रिजकोर्स प्रारम्भ किया गया है. इसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैंकड़ो छात्र छात्रा भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन व उपप्रचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर सरस्वती वंदना के बाद प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उनका स्वागत किया व उन्हें कोर्स की बारिकियों के बारे में बताया.
वंही उप प्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यार्थी संस्थान में रहकर पढ़ने के साथ साथ खुद को गढ़ने का भी काम करें. और अनुशासन पर विशेष ध्यान दें. मालूम हो कि सप्ताहव्यापी ब्रिजकोर्स के दौरान तकनिकी विशेषज्ञओं द्वारा विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई से सम्बंधित सभी तकनिकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी. मौके पर कैंब्रिज ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया की संयुक्त सचिव डॉ पल्लवी सिंह मुख्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहीं. इसके अलावे डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, ओएसडी डॉ पी एस शर्मा, प्रो अंकित सिंह,बिभागध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार वर्मा डॉ.डी. के सिंह, डॉ शालिनी सिंह, डॉ अभिनाश कुमार, डॉ बी सी साहा, प्रो देव कुमार समेत डीन प्रो अरशद उस्मानी, डॉ पवन कुमार व डॉ एन के सिन्हा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
