रांची, 07 अगस्त 2026: देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ CRPF ग्रुप सेंटर, सेंबो, रांची में गुरुवार को सामूहिक राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और राष्ट्रगान को पूरे जोश के साथ प्रस्तुत किया। परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की गूंज से गूंज उठा।
CRPF के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी में देशप्रेम और अनुशासन की भावना जगाते हैं। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने जिस अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया वह अनुकरणीय है।
कार्यक्रम में CRPF जवानों, अधिकारियों और स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे। राष्ट्रगान के बाद सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए संकल्प लिया।
स्कूल के प्राचार्य ललन कुमार ने CRPF को इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में राष्ट्रभक्ति और संस्कारों को मजबूत करते हैं।
