राँची। झारखंड सरकार के माननीय मंत्री, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, शहरी विकास एवं आवास, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन पर आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा के वंदना स्थल पर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री ललन कुमार ने कहा कि श्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से झारखंड ने एक महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि को खो दिया है। उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
विद्यालय परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
