रांची। वाईबीएन विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं उत्साह के साथ की गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पूजा के दौरान भगवान विश्वकर्मा से तकनीकी क्षेत्र में प्रगति, ज्ञान, कौशल एवं समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए भगवान विश्वकर्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रामजी यादव, कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. पोद्दार एवं वाईबीएन ग्रुप की सीएमडी डॉ. अंकिता यादव ने विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान के साथ रचनात्मक सोच और व्यावहारिक कौशल के लिए निरंतर प्रेरित किया जाना चाहिए।
स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
