‘विवाहश्री’ से बदलेगा रिश्ता तलाशने का अंदाज
रांची : सुरक्षित, विश्वसनीय और आधुनिक वैवाहिक रिश्तों की तलाश को आसान बनाने के उद्देश्य से ‘विवाहश्री’ मेट्रीमोनियल प्लेटफॉर्म की ओर से रांची प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में विवाहश्री प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर डायरेक्टर प्रकाश कुमार ने प्लेटफॉर्म की सुविधाओं, प्रोफाइल वेरिफिकेशन प्रक्रिया और लॉन्च ऑफर की जानकारी दी। ‘आपकी शादी, हमारी जिम्मेदारी’ टैगलाइन के साथ शुरू किए गए इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से लोगों को उनकी पसंद और आवश्यकताओं के अनुरूप जीवनसाथी तलाशने का डिजिटल मंच उपलब्ध कराना है। कंपनी के अनुसार, विवाहश्री की शुरुआत 10 अप्रैल 2026 को हुई है।कंपनी ने बताया कि विशेष लॉन्च ऑफर के तहत फिलहाल रजिस्ट्रेशन और मैचिंग सर्विस मुफ्त उपलब्ध है। यह सुविधा एक लाख प्रोफाइल का रजिस्ट्रेशन पूरा होने या एक वर्ष की अवधि समाप्त होने, जो पहले हो, तक लागू रहेगी। उपयोगकर्ता अपने अलावा परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के लिए भी वैवाहिक रिश्ते तलाश सकते हैं।विवाहश्री में फर्जी प्रोफाइल और गलत जानकारी से जुड़ी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए वेरिफिकेशन आधारित व्यवस्था पर जोर दिया गया है. आवश्यकतानुसार पहचान, पता, शिक्षा, नौकरी या पेशा, आय, पुलिस सत्यापन तथा जाति और समुदाय संबंधी जानकारी का सत्यापन किया जा सकता है। वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से मोबाइल नंबर या ई-मेल से रजिस्ट्रेशन कर प्रोफाइल बनाई जा सकती है। उपयोगकर्ता उम्र, शिक्षा, पेशा, लोकेशन, पारिवारिक पृष्ठभूमि, गोत्र, राशि सहित विभिन्न प्राथमिकताओं के आधार पर एडवांस्ड मैचिंग कर सकते हैं। पसंद आने पर ‘इंटरेस्ट’ भेजने और म्युचुअल एक्सेप्टेंस के बाद चैट, ऑडियो व वीडियो कॉल के जरिए संवाद की सुविधा भी उपलब्ध है।प्रकाश कुमार ने कहा कि उद्देश्य केवल मेट्रीमोनियल ऐप बनाना नहीं, बल्कि शादी के लिए रिश्ते तलाशने की प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म अरेंज्ड और लव मैरिज, दोनों तरह के रिश्तों की तलाश में उपयोगी हो सकता है। इच्छुक लोग Vivashri.com पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
