रांची। राष्ट्रीय खेल दिवस के सुअवसर पर कलकत्ता पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में एक भव्य आयोजन किया गया
आयोजन के आरंभ में मेजर ध्यानचन्द के चित्र पर संस्थान के निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र; शैक्षणिक सलाहकार, टी॰पी॰झा तथा वरिष्ठ शिक्ष आर॰बी॰शर्मा ने पुष्पांजलि समर्पित की। इसके उपरांत विद्यालय की सीनियर सेकेण्डरी प्रभारी अनुराधा चटर्जी के नेतृत्व में बिन्दु कुमारी तथा रागिनी कुमारी ने छात्राओं एवं खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात् विद्यालय के अर्थ हाऊस तथा जुपीटर हाऊस के बीच फुटबॉल का फाईनल मैच खेला गया।
टॉस जीतकर अर्थ हाऊस ने साईड का चयन किया। खेल का प्रथमार्द्ध काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों ही टीम 2-2 गोल से बराबरी पर रही। परन्तु उत्तरार्द्ध में जुपीटर हाऊस ने काफी चुस्ती, फूत्र्ति और तेज आक्रमण के बल पर खेल को एकतरफा बनाते हुए 8-3 से गेम जीत लिया।
अर्थ हाऊस की ओर से जीशान रहमान ने दो गोल किए तथा कप्तान भागीरथ ने एक गोल किए, जबकि जुपीटर हाऊस की ओर से खेलते हुए कप्तान आयुष कुमार ने 4 गोल, सैफ अख्तर ने 3 गोल तथा आयुष कच्छप ने एक गोल किए। संपूर्ण खेल के सभी 11 गोल फिल्ड गोल हुए, जिसमें जिशान रहमान द्वारा गेंद को सेंटर से सीधे गोल पोस्ट ने दागना, सबसे रोमांचक रहा। पेनाल्टी शॉट तथा कार्नर के अवसरों को गोल में बदलने में दोनों ही पक्ष असफल रहे।
फुटबॉल मैच के लिए खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षक श्री संतोष कुमार तथा श्री पवन मंडल द्वारा प्रशिक्षित किया गया था।
मैच के रेफरी संतोष कुमार तथा लाईन्स मैन रंजीत कुमार थे, जबकि स्कोरर श्री पवन मंडल थे।
उक्त मैच में दर्शक दीर्घा में विद्यालय के निदेशक, शैक्षणिक सलाहकार; सभी शिक्ष्क एवं छात्र-छात्राऐं थी।
