रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके में सीबीएसई के डिस्ट्रिक्ट लेवल डिलीवरी कार्यक्रम के तहत ‘कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की समझ’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 12 प्रतिनिधियों ने कंप्यूटेशनल थिंकिंग, मशीन लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क और एआई आधारित शिक्षण पद्धतियों पर अपने शोध एवं अनुभव साझा किए।
विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि बदलते समय के साथ सकारात्मक परिवर्तनों को अपनाना आवश्यक है तथा एआई और कंप्यूटेशनल थिंकिंग विद्यार्थियों में तार्किकता व रचनात्मकता विकसित करने में सहायक हैं। मुख्य वक्ता झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. सुभाष चंद्र यादव ने कंप्यूटेशनल थिंकिंग को समस्या समाधान का मानव-केंद्रित दृष्टिकोण बताते हुए इसे एआई की आधारशिला बताया। कार्यशाला में शिक्षकों, प्राचार्यों और शिक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया।