पतरातू: स्वर्णरेखा महिला समिति ने पीवीयूएनएल पतरातू टाउनशिप शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में ‘प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर’ का शुभारंभ किया। समिति की अध्यक्ष रेणु सहगल ने उद्घाटन करते हुए कहा कि कौशल विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता से ही महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण संभव है। इस केंद्र में हनुमानगढ़ी, शाह कॉलोनी और कटिया गांव की चयनित महिलाओं को सप्ताह में छह दिन सिलाई-कढ़ाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगी। कार्यक्रम में समिति के सदस्य, पीवीयूएनएल के अधिकारी तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।