रांची: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम ( “वंदे मातरम के 150 में वर्ष ” एक समय ,एक लय, एक स्वर, वंदे मातरम) का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के 2000 से अधिक भैया-बहनों तथा 120 से अधिक आचार्य एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नरेंद्र देव गोस्वामी, अध्यक्ष, शिशु विकास मंदिर समिति ने की। इस अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष सुनील दत्त सिंह, आशीष नाथ शाहदेव, डा. धनेश्वर महतो, अमित नंदन , दैनिक जागरण के पत्रकार संजय कुमार, विद्या विकास समिति से उमाशंकर जी, प्राचार्य ललन कुमार, उप प्राचार्य मीना कुमारी, प्रभारी राकेश पांडेय , शुभश्री तिवारी, मनीषा श्रीवास्तव, मोनी कुमारी एवं सभी आचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना था।
